उप्र : ट्रैक्टर पलटने से किसान की मौत

जनपद टीकमगढ़ के थाना ओरछा अंतर्गत ग्राम घटवारा निवासी मनोज अहिरवार अपने गांव से ट्रैक्टर लेकर अपने साथी सत्यवीर के साथ भूसा खरीदने के लिए उत्तर प्रदेश के कोंच थाना क्षेत्र में जा रहा थे। मनोज अहिरवार अभी मोंठ थाना क्षेत्र के ग्राम भुजौंद के नजदीक पहुंचे तभी अचानक ट्रैक्टर संतुलन बिगड़ने से पलट गया, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

राहगीरों की मदद से घायलों को उपचार के लिए मोंठ स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान मनोज अहिरवार की मौत हो गई। सत्यवीर की हालत गंभीर होने के कारण उसे मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मनोज अहिरवार के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493