ताइवान अफेयर्स ऑफिस ऑफ द स्टेट काउंसिल के प्रवक्ता मा शियाओगुआंग ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि ताइवान को मुद्दे को व्यवहारिकता के साथ स्पष्ट करना चाहिए और लोगों व इतिहास को सवाल पूछने की मंजूरी देनी चाहिए।
मा ने कहा कि अपने पहले संबोधन में शुक्रवार को ताइवान की नई नेता ने ताइवान व चीन दोनों तरफ के लोगों की चिंता के बावजूद दोनों पक्षों के संबंधों पर अपना रुख स्पष्ट नहीं किया।
उन्होंने कहा, “सवाल एक मुद्दा है, जिसका उत्तर दिया जाना चाहिए। इससे कोई बच नहीं निकल सकता।”
मा ने कहा, “मैं इस बात को दोहराना चाहता हूं कि चीन व ताइवान वन चाइना है और दोनों पक्षों के बीच का संबंध दो राष्ट्रों के बीच का संबंध नहीं है।”
dharmpath.com dharmpath