स्पेन फुटबाल कोच बोस्की की नजर यूरो सेमीफाइनल पर

मेड्रिड, 25 मई (आईएएनएस)। स्पेन के फुटबाल टीम के मुख्य कोच विसेंते डेल बोस्की ने कहा कि अगर उनकी टीम आगामी यूरोपियन फुटबाल चैम्पियनशिप में प्रवेश करती है, तो उन्हें काफी संतुष्टि होगी।

मेड्रिड, 25 मई (आईएएनएस)। स्पेन के फुटबाल टीम के मुख्य कोच विसेंते डेल बोस्की ने कहा कि अगर उनकी टीम आगामी यूरोपियन फुटबाल चैम्पियनशिप में प्रवेश करती है, तो उन्हें काफी संतुष्टि होगी।

यूरो चैम्पियनशिप का आयोजन फ्रांस में 10 जून से हो रहा है, जो 10 जुलाई तक जारी रहेगा।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, रेडियो स्टेशन ‘काडेना कोप’ पर डेल बोस्की से पूछा गया था कि क्या स्पेन की टीम 2008 और 2012 में मिली खिताबी जीत को फिर से हासिल कर पाएंगी?

स्पेन की टीम 2014 फीफा विश्व कप के ग्रुप स्तर पर पहुंचने से चूक गई थी और यूरो चैम्पियनशिप के लिए टीम ने 18 खिलाड़ियों के दल के साथ ही तैयारी शुरू कर दी है।

कोच ने कहा, “मुझे काफी संतुष्टि होगी, अगर हम सेमीफाइनल में प्रवेश करते हैं।”

टीम में डिएगो कोस्टा के स्थान पर अरित्ज अदुरिज और जुवेंतस के स्ट्राइकर अल्वारो मोराटा को शामिल किया है।

डिएगो के टीम में शामिल न होने के पीछे का कारण शारीरिक परेशानियों को बताते हुए कोच बोस्की ने कहा, “मुझे मोराटा और अदुरिज पर काफी भरोसा है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493