समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, रात भर से बचाव कार्य में लगे कर्मियों ने इमारत के मलबे से एक और शव निकाला है।
चीनी नववर्ष से केवल दो दिन पहले शनिवार को आए भूकंप में ताइनान शहर में बहुमंजिली- वे गुआन इमारत बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी, जिसमें 31 लोगों की मौत हुई है।
माना जा रहा है कि इमारत के मलबे में अब भी 110 लोग दबे हुए हैं। इस आपदा में मारे गए 35 लोगों में 10 दिन की बच्ची भी शामिल है।
करीब 600 बचावकर्मी, 115 अग्निशन की गाड़ियां और 44 एंबुलेंस बचाव कार्य में लगे हुए हैं। अभी तक कुल 309 लोगों को बाहर निकाला जा चुका है।
ताइवान के काओसियांग शहर में शनिवार तड़के 3.57 बजे (स्थानीय समयानुसार) 6.7 तीव्रता का भूकंप आया था।
dharmpath.com dharmpath