मार्च में रिलीज होगी ‘डार्लिग-2’

चेन्नई, 8 फरवरी (आईएएनएस)। गानावेल राजा की अगली फिल्म ‘डार्लिग-2’ अगले महीने रिलीज होगी।

यह इस निर्माता की बीते साल प्रदर्शित फिल्म ‘डार्लिग’ का सीक्वल है।

राजा ने एक बयान में कहा, “हम इस फिल्म को मार्च की शुरुआत में रिलीज करने का मन बना रहे हैं।”

पहले इस फिल्म का नाम ‘जिन्न’ रखा गया था लेकिन बाद में राजा ने इसका नाम बदल दिया।

पहली बार निर्देशन के क्षेत्र में उतरे सतीश चंद्रशेखरन की यह फिल्म हास्य पर आधारित डरावनी फिल्म है। यह पांच दोस्तों पर आधारित है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493