आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, ताइवान के ताईनान में 16 मंजिली वे गुआन इमारत क्षतिग्रस्त हो गई थी। भूकंप में इस इमारत को सर्वाधिक नुकसान पहुंचा है।
स्थानीय लोगों ने इमारत के निर्माताओं को निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है।
बचावकर्मियों का कहना है कि इमारत से और लोगों के जीवित बचने की उम्मीद कम है लेकिन बचाव अभियान जारी रहेंगे।
ताईनान में स्मरणोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें राष्ट्रपति मा यिंग जिउ और विपक्ष के नेता साई इंग वेन ने भी हिस्सा लिया।
ताइवान में सोमवार को राष्ट्रीय शोक दिवस का ऐलान किया गया है।
dharmpath.com dharmpath