वेलिंग्टन टेस्ट : न्यूजीलैंड सस्ते में निपटा, आस्ट्रेलिया का करारा जवाब

वेलिंगटन, 12 फरवरी (आईएएनएस)। न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम बेसिन रिजर्व मैदान पर खेले जा रहे पहले टेस्ट के पहले दिन शुक्रवार को आस्ट्रेलिया के खिलाफ अपनी पहली पारी में 183 रनों पर ही ढेर हो गई। दिन का खेल खत्म होने तक आस्ट्रेलिवया ने तीन विकेट के नुकसान पर 147 रन बना लिए हैं।

उस्मान ख्वाजा 57 और एडम वोग्स सात रनों पर नाबाद लौटे।

आस्ट्रेलिया ने टॉस जीत कर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। जोस हाजलेवुड ने टॉम लाथम (6) को आउट कर टीम को पहली सफलता दिलाई। टीम के दूसरे सलामी बल्लेबाज मार्टिन गुपटिल (18) भी 38 के कुल स्कोर पर पवेलियन लौटे।

केन विलियमसन (16) को पीटर सिडल ने पवेलियन भेजा। अपनी अखिरी टेस्ट श्रंखला खेल रहे टीम के कप्तान ब्रेंडन मैक्लम (0), हाजलेवुड का शिकार हुए।

टीम के बल्लेबाज जल्दी-जल्दी पवेलियन लौट रहे थे। कीवी टीम की तरफ से कोरी एंडरसन ने 38 रनों और मार्क क्रेग ने नाबाद 41 रनों का योगदान दिया। ट्रेंट बाउल्ट ने भी 24 रनों का योगदान दिया।

न्यूजीलैंड की पूरी टीम 48 ओवरों में पवेलियन लौट चुकी थी।

आस्ट्रेलिया की तरफ से हाजलेवुड ने चार विकेट लिए। सिडल और नाथन लॉयन को तीन-तीन विकेट मिले।

अपनी पहली पारी खेलने उतरी आस्ट्रेलिया की टीम को टिम साउदी ने शून्य के कुल स्कोर पर पहला झटका दिया। उन्होंने जोए बर्न्‍स (0) को आउट कर पवेलियन भेजा। डेविड वार्नर (5) भी पांच के कुल स्कोर पर साउदी का दूसरा शिकर बने।

इसके बाद ख्वाजा ने कप्तान स्टीवन स्मिथ (71) के साथ तीसरे विकेट के लिए 126 रनों की साझेदारी की। स्मिथ को क्रेग ने अपनी ही गेंद पर कैच कर टीम को तीसरी सफलता दिलाई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493