बंगाल में बेकाबू हाथी ने 1 की जान ली

सिलीगुड़ी, 12 फरवरी (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले में शुक्रवार को एक बेकाबू हाथी के हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई। हमले में वन विभाग के तीन अधिकारी भी घायल हो गए।

डिविजन फोरेस्ट ऑफिसर पी.आर. प्रधान ने बताया कि घटना राजगंज इलाके की है, जहां एक हाथी भटकता हुआ जंगल से बाहर निकला और निरेन रॉय (50) को कुचल दिया। निरेन शौच के लिए जंगल के पास गया था।

हाथी ने वन विभाग के एक वाहन पर भी हमला किया और तीन अधिकारियों को घायल कर दिया।

उल्लेखनीय है कि दो दिन पहले पड़ोस के सिलीगुड़ी में एक रिहायशी इलाके में एक बेकाबू हाथी ने जमकर उत्पात मचाया था, जिसमें कई मकानों व वाहनों को नुकसान पहुंचा था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493