ताइवान भूकंप में मृतकों की संख्या 116 हुई (लीड-2)

चाइना अर्थक्वेक नेटवर्क्‍स सेंटर के मुताबिक, बीते शनिवार को काओशियंग शहर में 6.7 तीव्रता का एक भूकंप आया था। स्थानीय निगरानी केंद्र ने भूकंप की तीव्रता 6.4 बताई थी।

भूकंप से ताइनान शहर को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ, खासकर योंगकांग जिले में साल 1992 में निर्मित एक 16 मंजिला इमारत भरभराकर गिर गई।

एक आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, भूकंप में यू-आकार की वेईगुआन जिनलोंग इमारत गिर गई थी, जिसमें अकेले 114 मौतें हुईं। इमारत से 289 लोगों को बचावकर्मियों ने बाहर निकाला गया था।

जिस वक्त यह इमारत गिरी, उस वक्त उसमें 380 लोग थे। भूकंप के तत्काल बाद ही बचावकर्मियों ने तलाशी अभियान शुरू कर दिया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493