ताइवान में नया प्रधानमंत्री नियुक्त

ताइपे, 11 जनवरी (आईएएनएस)। ताइवान की राष्ट्रपति साई इंग-वेन ने शुक्रवार को नए प्रधानमंत्री की नियुक्ति की।

सत्तारूढ़ डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी की हाल के चुनाव में हार के बाद सू त्सेंग-चांग के इस्तीफे के बाद नए प्रधानमंत्री की नियुक्ति की गई है।

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, राष्ट्रपति ने एक संवाददाता सम्मेलन में सू त्सेंग-चांग की नियुक्ति की घोषणा की, जो लाई चिंग-ते की जगह लेंगे। इस संवाददाता सम्मेलन में दोनों मौजूद थे।

लाई ने गुरुवार रात अपने इस्तीफे की घोषणा की और यह शुक्रवार सुबह से प्रभावी हो गया।

लाई के पद छोड़ने की उम्मीद थी। ताइवान में आमतौर पर पार्टी के चुनाव में हारने के बाद प्रधानमंत्री पद छोड़ देते हैं।

जानकारों का मानना है कि सू पार्टी के भीतर साई के लिए समर्थन जुटाने में मदद कर सकेंगे और उनके 2020 में फिर से चुने जाने की संभावना को बढ़ाएंगे।

साई को तत्कालीन राष्ट्रपति चेन शुई-बियान ने 2006 में प्रधानमंत्री नियुक्त किया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493