ताइपे, 25 सितम्बर (आईएएनएस)। ताइवान ने विकास दर को बढ़ाने के लिए अपनी नीतिगत दर में 12.5 आधार अंक की कटौती की है। इससे पहले देश के आर्थिक विभाग ने कहा था कि इस साल विकास दर को एक फीसदी से ऊपर रखना कठिन होगा।
चार साल में यह पहली कटौती है। निर्यात आधारित अर्थव्यवस्था वाले ताइवान में 2008-09 के वैश्विक वित्तीय संकट के बाद सबसे बुरा आर्थिक संकुचन हुआ है।
ताइवान के केंद्रीय बैंक ने कहा कि संपूर्ण रोजगार के बाद भी विकास दर कम रहने के कारण दर में कटौती की गई है।
सांख्यिकी ब्यूरो के मुताबिक, लगातार पांचवें महीने निर्यात के लिए मिले ठेके में गिरावट रही है और औद्योगिक उत्पादन में लगातार चौथे महीने गिरावट रही है।
ब्यूरो के मुताबिक, अगस्त में घरेलू वाणिज्यिक बिक्री में लगातार छठे महीने गिरावट रही है।
ताजा कटौती के बाद मुख्य नीतिगत दर घटकर 1.75 फीसदी हो गई।
dharmpath.com dharmpath