ताइवान से देर शाम टकराएगा बड़ा समुद्री तूफान

ताइपे, 28 सितम्बर (आईएएनएस)। दुजुआन नामक समुद्री तूफान तेजी से ताइवान की तरफ बढ़ रहा है। आशंका है कि सोमवार देर शाम तक यह ताइवान के कई इलाकों को अपनी चपेट में ले लेगा। तेज बारिश और उससे भी तेज हवा के झोकों की आशंका जताई गई है।

ताइवान न्यूज की ऑनलाइन रपट के मुताबिक, केंद्रीय मौसम ब्यूरो ने बताया है कि तूफान दुजुआन सोमवार सुबह हुआलीन काउंटी से 200 किलोमीटर पूर्व-दक्षिणपूर्व में था। तूफान 18 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पश्चिम-उत्तरपश्चिम दिशा में बढ़ रहा है।

इस गति के हिसाब से तूफान रात आठ से 11 बजे के बीच ताइवान से टकरा सकता है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि ताइवान में रात में इसका काफी असर हो सकता है।

ब्यूरो ने कहा है कि खराब मौसम मंगलवार तक बरकरार रहेगा। इसके बाद तूफान दक्षिणपूर्वी चीन की तरफ बढ़ जाएगा।

ताइपे के महापौर एरिक चू ने वृहत्तर ताइपे के वुलाई जिले में निवासियों से अपना घर छोड़कर सुरक्षित जगहों पर जाने की अपील की है। सरकार को उम्मीद है कि शाम तक 3919 लोग वुलाई में अपना घर छोड़ देंगे।

सरकार ने बताया है कि 24000 सैनिकों को आपदा राहत और बचाव कार्य के लिए अलर्ट पर रखा गया है। सौ आश्रय स्थल बनाए गए हैं। उत्तर और पूर्वी हिस्सों में आपातकालीन केंद्रों की भी स्थापना की गई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493