वान गाल एक सख्त कोच : शेंडरलिन

मैनचेस्टर, 28 सितम्बर (आईएएनएस)। इंग्लिश प्रीमियर लीग क्लब मैनचेस्टर युनाइटेड के मिडफील्डर मॉर्गन शेंडरलिन ने कहा कि वह कोच लुईस वान गाल के ‘सबसे सख्त’ कोचिंग के तरीके को अपनाने वाले हैं।

शेंडरलिन सात साल तक साउथैम्पटन में बिताने के बाद अब ओल्ड ट्रेफोर्ड चले आए हैं।

‘टेलेफुट’ के अनुसार शेंडरलिन ने कहा, “वान गाल काफी सख्त कोच हैं। उनके साथ काम करने जैसा अनुभव, मुझे आज तक नहीं हुआ। आपको इसे अपनाना होगा, क्योंकि बहुत सी चीजें बदलनी हैं।”

शेंडरलिन के अनुसार मैनचेस्टर युनाइटेड विश्व का सबसे बेहतरीन क्लब है। खेल के दौरान प्रशंसकों के उत्साह से इस बात का पता चलता है।

मैनचेस्टर के साथ 3.6 करोड़ पाउंड में करार करने वाले एंथॉनी मार्शल अपने इस करार से चर्चा में हैं और वह अब तक टीम के लिए चार मैचों में पांच गोल कर चुके हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493