ताजमहल अब सूर्योदय से पहले खुलेगा

आगरा, 23 जनवरी (आईएएनएस)। विश्व धरोहर ताजमहल गुरुवार से पर्यटकों के लिए 30 मिनट पहले खुलेगा।

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने कहा कि 17वीं शताब्दी की धरोहर की प्राकृतिक प्रकाश में सुरक्षा जांचों के लिए गुरुवार से आधे घंटे पहले खोला और आधे घंटे पहले बंद किया जाएगा।

सूर्योदय से आधे घंटे पहले खोले जाने से पर्यटक उगते सूरज के साथ ताज का दीदार कर सकेंगे जो उनके लिए एक यादगार अनुभव होगा।

एएसआई प्रमुख भुवन विक्रम ने कहा कि यह निर्णय पर्यटकों की लगातार आने वाली मांगों को देखते हुए लिया गया है।

अधिकारियों ने कहा कि एएसआई ताज में 15 साल से कम आयु के बच्चों सहित दैनिक 40,000 पर्यटकों को ही प्रतिदिन प्रवेश की अनुमति देने पर विचार कर रहा है। इस पर अगले महीने घोषणा होने की संभावना है। टिकट की दरों में भी संशोधन किया जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493