ताजमहल और संसद भवन गुलामी की निशानी : आजम खां

आजम का कहना है कि देश में दासता की निशानी ताजमहल को तत्काल गिरा दिया जाना चाहिए, क्योंकि इन ऐतिहासिक इमारतों को देखकर गुलामी का अहसास होता है।

आईपीएन से बातचीत में मंत्री खां ने कहा, “ताजमहल को गिराने में मैं सबसे आगे रहूंगा। अंग्रेजों और मुगलों की हुकूमत की छाप अभी भी आपके सामने है। जिस समय हमारे देश में लोगों के पास कुछ खाने को नहीं था, उस समय हुक्मरानों ने ताजमहल बनवाया। यह खजाने की बर्बादी थी।”

उन्होंने कहा कि सत्ता की गद्दियों पर बैठे लोग देश के खजाने का इस्तेमाल अपने हितों के लिए करते रहे, जो गलत था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493