ताजमहल का दीदार नहीं कर पाएंगे ओबामा (लीड-1)

लखनऊ, 24 जनवरी (आईएएनएस)। अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा और उनकी पत्नी मिशेल का आगरा दौरा रद्द हो गया है। उत्तर प्रदेश सरकार के अधिकारियों ने शनिवार को इसकी जानकारी दी।

लखनऊ, 24 जनवरी (आईएएनएस)। अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा और उनकी पत्नी मिशेल का आगरा दौरा रद्द हो गया है। उत्तर प्रदेश सरकार के अधिकारियों ने शनिवार को इसकी जानकारी दी।

सरकार के एक प्रवक्ता ने आईएएनएस को बताया कि राष्ट्रपति का दौरा व्यावहारिक कारणों से रद्द हो गया है। सभी व्यावहारिक उद्देश्य से संबंधित दौरा समाप्त हो गया है। हालांकि राज्य की राजधानी में अधिकारियों ने इसको लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

ओबामा तीन दिवसीय भारत दौरे पर 25 जनवरी को नई दिल्ली पहुंच रहे हैं। वह गणतंत्र दिवस समारोहर के परेड में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने वाले अमेरिका के पहले राष्ट्रपति होंगे। वह भारत दौरे के आखिरी दिन आगरा जाने वाले थे।

अधिकारी ने बताया कि अमेरिका की खुफिया सेवा तथा अन्य अधिकारियों की टीम लौट चुकी है। उन्होंने इस बारे में कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी है।

सूत्रों ने हालांकि आईएएनएस को बताया कि केंद्र सरकार ने पहले ही राज्य के अधिकारियों से कहा था कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव या किसी और को आगरा में ओबामा व उनकी पत्नी की अगवानी करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि यह उनका आधिकारिक दौरा नहीं है।

यादव और उनकी टीम ने इस हाई-प्रोफाइल दौरे की तैयारी को लेकर मदद दी थी और उन्हें राष्ट्रपति तथा मुख्यमंत्री के बीच थोड़ी देर की मुलाकात से भी कोई आपत्ति नहीं थी।

हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि भाजपा नीत सरकार यह दौरा नहीं चाहती थी या फिर अमेरिका की सुरक्षा एजेंसी आगरा में ओबामा के दौरे को लेकर सहज नहीं थी।

इस दौरे से संबंधित एक अधिकारी ने बताया, “अमेरिका की प्रथम महिला और राष्ट्रपति ताजमहल देखने के लिए उत्सुक थे, विशेषकर तब से जब 2010 में वह ताजमहल का दीदार नहीं कर पाए थे, लेकिन उनकी योजना अब रद्द हो गई है।”

अधिकारी ने बताया कि ठंड में छाए रहने वाले कोहरे के कारण खुफिया सेवा नई दिल्ली से आगरा जाने वाले मार्ग यमुना एक्सप्रेस वे की दो घंटे की यात्रा नहीं करना चाहती थी और उत्तर प्रदेश की सुरक्षा को लेकर दी गई जानकारी से वे संतुष्ट नहीं थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493