आगरा, 5 अप्रैल (आईएएनएस)। दुनिया के सात आश्चर्यो में से एक ताजमहल को शनिवार देखने रिकार्ड संख्या में दर्शक पहुंचे।
भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के सूत्रों के मुताबिक, शनिवार को ताज के दर्शकों की संख्या 45,408 रही। एएसआई 17वीं सदी के इस ऐतिहासिक स्मारक की देखरेख करता है।
इस आंकड़े में 15 साल से कम उम्र के बच्चे शामिल नहीं हैं, जिनके लिए प्रवेश निशुल्क है।
सभी तीन द्वारों पर दर्शकों की लंबी कतार देखी गई।
एक गाइड वेद गौतम ने आईएएनएस से कहा कि शनिवार को दर्शकों की कुल संख्या बच्चों को मिलाकर निश्चित रूप से 75 हजार से अधिक रही होगी।
ताज के दर्शकों की संख्या का नियमन करने की योजना बनाई जा रही है।
जानकार सूत्र के मुताबिक, एएसआई ऐसी व्यवस्था बनाने की सोच रही है, जिससे एक दर्शक अधिकतम दो घंटे ही ताजमहल परिसर में रुक सके।
सूत्र के मुताबिक, “इससे अधिकाधिक लोग ताज देख पाएंगे और इससे मानव संख्या का दबाव भी कम होगा, जिसे प्रदूषणकारी तत्व के तौर पर देखा जा रहा है।”
dharmpath.com dharmpath