तापसी के लिए नाना के साथ काम करना ‘सोने पर सुहागा’

मुंबई, 20 अप्रैल (आईएएनएस)। अभिनेत्री तापसी पन्नू अभिनेता प्रकाश राज द्वारा निर्देशित फिल्म ‘तड़का’ में नाना पाटेकर के साथ नजर आएंगी। उन्होंने कहा कि नाना के साथ काम करना ‘सोने पर सुहागा’ है।

तापसी ने कहा, “मैं बहुत उत्साहित हूं कि प्रकाश सर मुझे निर्देशित करेंगे। इससे पहले मैंने उनके साथ तेलुगू की दो फिल्मों में काम किया है और हमने एक-दूसरे के साथ बहुत अच्छा समय बिताया है। नाना पाटेकर के साथ काम करना ‘सोने पर सुहागा’ है।”

उन्होंने कहा, “मैंने इस फिल्म को दक्षिण में देखा है, लेकिन अब इसमें बहुत कुछ बदल गया है। क्योंकि हिंदी दर्शक संवेदनशील हैं और एक अद्भुत स्टार के साथ काम करने से अधिक उत्साहित करने वाला कुछ नहीं है।”

यह तमिल फिल्म ‘उन समायल अरायिल’ की रीमेक है।

इसमें अली फजल और श्रेया सरन प्रमुख भूमिकाओं में हैं। फिल्म की शूटिंग गोआ में मई के पहले सप्ताह में होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493