अफगानिस्तान विस्फोट में 64 मरे

गृह मंत्रालय के प्रवक्ता सेदिक सिद्दीकी ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा, “काबुल में मंगलवार सुबह हुए विस्फोट में मरनेवालों की संख्या 64 हो गई है। मृतकों में सैन्यकर्मी और स्थानीय नागरिक भी हैं। विस्फोट में 347 लोग घायल हुए हैं।”

गौरतलब है कि ट्रक में सवार तालिबान के आत्मघाती हमलावर ने मंगलवार को स्थानीय समयानुसार सुबह लगभग नौ बजे पुल-ए-महमूद खान इलाके में देश की राष्ट्रीय खुफिया एजेंसी से जुड़े परिसर की दीवार से ट्रक बम को भिड़ा दिया, जिससे बड़ा विस्फोट हुआ था।

इसके बाद ट्रक में सवार दो हथियारबंद आतंकवादी इमारत में घुसे, जहां सुरक्षा बलों से उनकी मुठभेड़ शुरू हो गई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493