पाकिस्तान : पोलियो टीम की सुरक्षा में लगे 4 पुलिसकर्मी मारे गए

इस्लामाबाद, 20 अप्रैल (आईएएनएस)। बंदरगाह शहर कराची में अज्ञात बंदूकधारियों द्वारा किए गए दो अलग-अलग हमलों में कम से कम चार पुलिकर्मियों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए।

डॉन न्यूज की रपट के मुताबिक, शहर के ओरंगी कस्बे में पोलियो टीकाकरण अधिकारियों की सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था।

हमले में अभी तक किसी पोलियो कर्मी के हताहत होने की खबर नहीं है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493