तापसी ने अमिताभ बच्चन से प्रेरणा ली

मुंबई, 18 जुलाई (आईएएनएस)। अभिनेत्री तापसी पन्नू ने आगामी फिल्म ‘मुल्क’ में वकील की भूमिका के लिए ‘पिंक’ फिल्म के सह-कलाकार अमिताभ बच्चन से प्रेरणा ली।

अमिताभ का फिल्म में निभाया गया किरदार उनके लिए मददगार रहा।

तापसी ने कहा, “‘पिंक’ फिल्म के बच्चन सर का किरदार मेरे लिए सबसे अच्छा उदाहरण रहा, चूंकि फिल्म में मैंने उनके साथ काम किया था तो मैंने उन्हें करीब से देखा और किरदार को पेश करना सीखा।”

उन्होंने कहा, “भले ही कलाकार के रूप में हम अलग-अलग हैं और मेरे किरदार की स्थिति दूसरी है। मैंने सीखने के लिए व्यक्तिगत तौर पर उन्हें देखा। उनकी कठोरता और दृढ़ विश्वास कुछ ऐसा है, जिसे मैंने बारीकी से देखा। किरदार की जरूरत थी, उनका शिल्प, अनुशासन और उनका ध्यान समर्पण सराहनीय है।”

बनारस मीडिया वर्क्‍स प्रोडक्शन के कमल मुकुट और सोहम रॉकस्टार एंटरटेनमेंट द्वारा प्रस्तुत, फिल्म में दीपक मुकुट और अनुभाव सिन्हा द्वारा निर्मित है।

फिल्म में ऋषि कपूर, नीना गुप्ता, रजत कपूर, मनोज पहवा, कुमूद मिश्रा और आशुतोष राणा जैसे सितारे शामिल हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493