तापसी ने बिकनी पोस्ट का किया बचाव

मुंबई, 15 सितंबर (आईएएनएस)। पर्दे पर दमदार भूमिकाओं के लिए पहचानी जाने वाली अभिनेत्री तापसी पन्नू ने अपनी आगामी फिल्म ‘जुड़वां 2’ में बिकनी पहनने पर की जा रही आलोचना का करारा जवाब दिया।

मुंबई, 15 सितंबर (आईएएनएस)। पर्दे पर दमदार भूमिकाओं के लिए पहचानी जाने वाली अभिनेत्री तापसी पन्नू ने अपनी आगामी फिल्म ‘जुड़वां 2’ में बिकनी पहनने पर की जा रही आलोचना का करारा जवाब दिया।

तापसी ने ट्विटर पर नए गीत ‘आ तो सही’ के प्रचार के लिए ट्विटर पर दो तस्वीरें साझा कीं।

इसके बाद एक उपयोगकर्ता ने लिखा, “हमारे देश में अभिव्यक्ति की आजादी है, तो ये भी क्यों पहने हैं। इन्हें भी उतार देती। तुम्हारा भाई कितना गर्व महसूस कर रहा होगा यह देखकर।”

इसके बाद तापसी ने करारा जवाब देते हुए ट्वीट किया, “सॉरी, भाई है नहीं, वरना पक्का पूछकर बताती। अभी के लिए बहन का जवाब चलेगा।”

तापसी डेविड धवन द्वारा निर्देशित फिल्म ‘जुड़वां 2’ में दिखाई देंगी। यह फिल्म 29 सितंबर को जारी होगी। इसमें वरुण धवन और जैकलिन फर्नाडिस जैसे सितारे प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493