‘तम्मा तम्मा’ के लिए 16 दिनों तक अभ्यास किया : संजय दत्त

मुंबई, 15 सितम्बर (आईएएनएस)। अभिनेता संजय दत्त ने बताया कि उन्होंने अभिनेत्री माधुरी दीक्षित-नेने के साथ वर्ष 1990 की बॉलीवुड फिल्म ‘थानेदार’ के लोकप्रिय गीत ‘तम्मा तम्मा’ के लिए लगातार 16 दिनों तक अभ्यास किया था।

संजय अपनी आगामी फिल्म ‘भूमि’ के प्रचार के लिए टेलीविजन धारावाहिक ‘सा रे ग मा पा लिटिल चैंप्स सीजन 6’ में पहुंचे।

वहीं एक प्रतियोगी द्वारा ‘तम्मा तम्मा’ गाए जाने के बाद अभिनेता भावुक हो गए और उन्होंने कहा, “मुझे वो समय याद है जब मुझे ‘तम्मा तम्मा’ की शूटिंग के दौरान माधुरी दीक्षित के साथ कदम से कदम मिलाने के लिए कहा गया।”

उन्होंने कहा, “जैसे ही मुझे पता चला कि मुझे डांसिंग के लिए पहचानी जाने वाली माधुरी के साथ डां करना है तो मैं नर्वस हो गया क्योंकि मैं कौवे जैसा डांस करता था। इसलिए मैंने 16 दिनों तक अभ्यास किया। मैं इससे डरा हुआ था लेकिन आखिरकार मैंने इसे पूरा किया।”

इस एपिसोड का प्रसारण टेलीविजन चैनल जीटीवी पर शनिवार को होगा।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493