यूरोप के शीर्ष क्लब में शामिल होना वेर्नेर का सपना

बर्लिन, 15 सितम्बर (आईएएनएस)। चैम्पियंस लीग में लेइपजिग के साथ कदम रखने के बाद जर्मनी के स्ट्राइकर टीमो वेर्नेर का सपना यूरोप के शीर्ष क्लबों में शामिल होना है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, बुधवार रात को खेले गए लीग के अपने पहले मैच में लेइपजिग ने मोनाको को 1-1 से ड्रॉ रोका।

अपने एक बयान में 21 वर्षीय खिलाड़ी वेर्नेर ने कहा, “शीर्ष स्तरीय फुटबाल क्लबों में खेलना हर फुटबाल खिलाड़ी का सपना होता है।”

जर्मन की खेल पत्रिका ‘स्पोर्ट बिल्ड’ को दिए बयान में वेर्नेर ने कहा, “एक साल पहले, मेरा सपना जर्मन लीग में अधिक से अधिक गोल हासिल करने का था। अब मेरे लक्ष्य नए और अलग हैं।”

भविष्य में वेर्नेर अधिक से अधिक खिताब जीतना चाहते हैं। उन्होंने कहा, “मैं खिताब जीतना चाहूंगा। इनमें सबसे महत्वपूर्ण जर्मन चैम्पियनशिप, चैम्पियंस लीग, विश्व कप और यूरोपियन चैम्पियनशिप के खिताब होंगे।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493