तारा शर्मा ने नागार्जुन को शो पर आमंत्रित किया

मुंबई, 15 अक्टूबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री और टीवी होस्ट तारा शर्मा सलूजा ने सुपरस्टार नागार्जुन को ‘द तारा शर्मा शो’ के लिए आमंत्रित किया है। यह शो मातृत्व पर आधारित है।

तारा छुट्टियों पर अपने खेत पर गईं, वहीं पास ही नागार्जुन अपनी आगामी फिल्म ‘ओम नमो वैंकटेशया’ की शूटिंग पर व्यस्त थे।

नागार्जुन ने शो के अतिथि के रूप में अपनी रुचि दिखाई, जो तारा के लिए चौंका देने वाली बात थी।

उन्होंने अपने आगामी सीजन के शो के लिए उन्हें आमंत्रित किया। यह इस साल दिसंबर से शुरू होगा।

तारा ने तस्वीर के साथ लिखा, “हमारे खेत पर, दुनिया के शीर्ष पर शूटिंग रही।”

सुपरस्टार ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “तारा शर्मा सलूजा से मुलाकात शानदार। आपके खेत खूबसूरत हैं।”

फिल्म ‘पेज 3’ की अभिनेत्री ने बताया कि वह यह बात सुनकर हैरान थीं कि अखिल अक्किनेनी और नागा चैतन्य के बेटे उनका शो देखते हैं।

तारा ने कहा, “वह अच्छे इंसान हैं। मैं यह जानकर हैरान थी कि वह मेरा शो देखते हैं। मैंने उन्हें अपने शो के लिए आमंत्रित किया है और आगामी सीजन में वह इसका हिस्सा बन सकते हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493