तालकटोरा स्टेडियम में 24 अगस्त को होगा हरितालिका तीज महोत्सव

नई दिल्ली, 22 अगस्त (आईएएनएस)। नेपाली भारतीयों का राष्ट्रीय संगठन-हामरो स्वाभिमान ट्रस्ट के द्वारा हर वर्ष की तरह इस बार भी 24 अगस्त को नेपाली महोत्सव हरितालिका तीज महोत्सव तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा।

मान्यता है की इस दिन जो महिलाएं विधि-विधान पूर्वक और पूर्ण निष्ठा से इस व्रत करती हैं, वह अपने मन के अनुरूप पति को प्राप्त करती हैं। साथ ही यह पर्व दांपत्य जीवन में खुशियां बरकरार रखने के उद्देशय से भी मनाया जाता है।

यह कार्यक्रम दोपहर 12 बजे से आरंभ हो कर सायं 6 बजे तक चलेगा। इस कार्यक्रम को स्वामी रामदेव जी एवं आचार्य बाल कृष्ण जी का विशेष आशीर्वाद प्राप्त है।

इस कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि माननीय न्यायाधीश चन्दर शेखर (उच्च न्यायालय दिल्ली, मुख्य अतिथि श्रीमति कृष्णा राज, राज्य मंत्री महिला एवं बाल विकास तथा अन्य हस्तियां शामिल होंगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493