तालाब से बचाए गए मगरमच्छ को चंबल नदी में छोड़ा गया

आगरा, 26 मई (आईएएनएस)। यहां एक तालाब के पास से छह साल के मगरमच्छ को पकड़ कर चंबल नदी में छोड़ दिया गया। मगरमच्छ को लेकर स्थानीय लोगों में एक सप्ताह से दहशत का माहौल था।

वन्यजीवों के लिए काम करने वाली गैर सरकारी संस्था, एसओएस के विशेषज्ञों ने आगरा से 70 किलोमीटर दूर पिनाहट के अमर सिंह का पुरा गांव में मगरमच्छ को पकड़ने के लिए जाल बिछाया, लेकिन इसे लुभाने में मुश्किल हुई। आखिरकार शुक्रवार को मगरमच्छ जाल में फंस गया।

ग्रामीणों ने उत्तर प्रदेश वन विभाग के अधिकारियों को सूचित कर दिया था, जिन्होंने विशेषज्ञों को अलर्ट कर दिया।

वर्तमान में चंबल नदी मगरमच्छों, घड़ियालों का पसंदीदा प्रजनन क्षेत्र बना हुआ है।

एसओएस के (संरक्षण परियोजनाओं के) निदेशक बैजू राज एम.वी. ने कहा, “मगरमच्छ की उम्र करीब छह साल है। जैसा कि हम इसे जबरन पकड़ने से और कोई नुकसान पहुंचाने से बचना चाहते थे, इसलिए हमने फंसाने वाले फंदे के साथ पिजरे को रखा। यह देखना आश्वस्त कर देने वाला है कि मगरमच्छ ज्यादा उपयुक्त आवास में लौट चुका है, जहां वह बढ़ सकता है।”

पिनहाट के रेंज वन अधिकारी अशोक शर्मा ने कहा कि मगरमच्छ को बचाने का काम सफल रहा और हम इसे प्राकृतिक आवास में लौटता देखकर खुश हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493