तालिबान को शांति वार्ता में शामिल करने के प्रस्ताव का स्वागत

संयुक्त राष्ट्र, 16 मार्च (आईएएनएस)। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने तालिबान को शांति वार्ता में प्रत्यक्ष रूप से शामिल करने के अफगान सरकार के प्रस्ताव का स्वागत किया है और इसे बिना किसी शर्त तालिबान से स्वीकार करने का आग्रह किया है।

यह प्रस्ताव मार्च के शुरुआत में हुई ‘काबुल प्रॉसेस’ की दूसरी बैठक में दिया गया। तालिबान सीधे अमेरिका से वार्ता पर जोर देते रहे हैं।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, गुरुवार को एक प्रेस बयान में सुरक्षा परिषद ने बैठक के आयोजन का स्वागत किया और अफगानिस्तान में दीर्घकालिक समृद्धि और स्थिरता के लिए अफगानिस्तान के नेतृत्व वाली शांति प्रक्रिया के महत्व को रेखांकित किया।

सुरक्षा परिषद ने बैठक के प्रतिभागियों का भी स्वागत किया जिन्होंने अफगान सरकार के नेतृत्व में एक मंच के रूप में ‘काबुल प्रोसेस’ को मान्यता दी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493