यूरोपा लीग के क्वार्टर फाइनल में पहुंचा आर्सेनल

लंदन, 16 मार्च (आईएएनएस)। इंग्लिश फुटबाल क्लब आर्सेनल ने एसी मिलान को मात देने के साथ ही यूरोपा लीग के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है।

समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, आर्सेनल ने गुरुवार रात खेले गए अंतिम-16 दौर के दूसरे चरण में मिलान क्लब को 3-1 से हराया।

ऐसे में दोनों चरणों के औसतन परिणाम के तहत आर्सेनल ने 5-1 से जीत हासिल कर यूरोपा लीग के अंतिम-8 का टिकट हासिल कर लिया।

मिलान को इससे पहले आर्सेनल ने पहले चरण में खेले गए मैच में 0-2 से मात दी थी।

इस मैच में मिलान ने अच्छी शुरुआत की थी। 35वें मिनट में हकान कालबानोग्लु की ओर से किए गए गोल के साथ क्लब ने अपना खाता खोला, लेकिन यह इस मैच में किया गया टीम का एकमात्र गोल था।

इसके बाद आर्सेनल ने मैच पर अपनी पकड़ बनानी शुरू की। 39वें मिनट में डेनी वेलबैक ने गोल कर स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया।

दूसरे हाफ में आर्सेनल ने मिलान को गोल करने का मौका नहीं दिया। 71वें मिनट में ग्रानित शाका और 86वें मिनट में वेलबैक के गोल ने आर्सेनल को 3-1 से जीत दिलाई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493