ताशकंद एटीपी चैलेंजर के सेमीफाइनल में पेस-बेगेमैन की जोड़ी

ताशकंद, 12 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारतीय टेनिस दिग्गज लिएंडर पेस और जर्मनी के उनके जोड़ीदार आंद्रे बेगेमैन ने बुधवार को ताशकंद एटीपी चैलेंजर के सेमीफाइनल प्रवेश कर लिया।

ओलम्पिक टेनिस स्कूल सेंटर में हुए मैच में पेस-बेगेमैन की जोड़ी ने कजाकिस्तान के ओलेक्सांद्र नेदोव्येसोव और यूक्रेन के डेनिस मोलकानोव की जोड़ी को 4-6, 6-4, 10-8 से हराया।

पेस-बेगेमैन की जोड़ी एक समय टाईब्रेक तक खिंचे तीसरे सेट में 2-4 से पीछे चल रही थी। लेकिन पेस ने अपने अनुभव और कौशल का पूरा इस्तेमाल करते हुए कजाक-यूक्रेनी जोड़ी को मात दे दी।

पेस और बेगेमैन अब सेमीफाइनल मैच में वाइल्ड कार्ड से प्रवेश पाने वाली संजार फेजीव और जूराबेक कारिमोव की स्थानीय जोड़ी से भिड़ेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493