तिआनजिन में खतरनाक सामग्रियों वाली कंपनियों की जांच

प्रशासन के एक प्रवक्ता ने सोमवार को कहा कि रविवार को शुरू हुई यह सुरक्षा जांच इस साल के अंत तक चलेगी। इसके तहत उन उद्यमों की जांच की जाएगी, जहां खतरनाक रसायनों का उत्पादन, भंडारण और इस्तेमाल होता है। खतरनाक रसायनों की ढुलाई करने वाली कंपनियों की भी सुरक्षा जांच की जाएगी।

बिन्हाई न्यू एरिया ने सार्वजनिक सुरक्षा ब्यूरो, योजना एवं भूमि संसाधन, कार्य सुरक्षा और तिआनजिन बंदरगाह के लगभग 100 अधिकारियों के एक कार्यालय की स्थापना की है।

विषाक्त रसायनों के सुरक्षित उत्पादन के लिए आवश्यक शर्तो का पालन नहीं करने वाली कंपनियों को बंद कर दिया जाएगा। साथ ही खतरनाक पाई जाने वाली कंपनियों के कामकाज को उसमें सुधार होने तक निलंबित कर दिया जाएगा।

इस महीने की शुरुआत में तिआनजिन प्रशासन ने इस तरह के स्थलों के प्रबंधन में सुधार की प्रतिबद्धता जताई थी और उनकी 24 घंटे ऑनलाइन जांच का निर्देश जारी किया था।

गौरतलब है कि तिआनजिन के गोदाम में 12 अगस्त की रात लगभग 11.30 बजे दो विस्फोट हुए थे। इस गोदाम में भारी मात्रा में विषाक्त रसायन रखे हुए थे, जिसमें लगभग 700 टन सोडियम सायनाइड भी था। इन विस्फोटों में 160 से अधिक लोगों की मौत हो गई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493