नई दिल्ली, 21 सितम्बर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी के खयाना इलाके में सोमवार को 28 वर्षीया एक महिला और उसकी नाबालिग बेटी व बेटा अपने घर में मृत मिले।
पुलिस के अनुसार, घटना की जानकारी सुबह 5.30 बजे के करीब मिली।
महिला ने सोमवार को जयपुर से लौटने के बाद उन्हें मृत पाया। बताया जाता है कि वह किसी कार्यवश रविवार को जयपुर गया था।
पुलिस के अधिकारी के मुताबिक, “महिला अपनी आठ साल की बेटी और छह साल के बेटे के साथ घर में मृत पाई गई। ऐसा लगता है कि महिला को चाकू मारा गया और उसका गला घोंट दिया गया। “
अधिकारी के मुताबिक, दोनों बच्चों के शवों पर भी हथियार से वार के निशान थे। उन्हें फंदे से टांग दिया गया था।
dharmpath.com dharmpath