रसायनों वाले कंटेनर घटनास्थल से हटा दिए गए हैं, जबकि विस्फोट के बाद प्रदूषित जल और मिट्टी को भी सुरक्षित स्थानों पर हटा दिया गया है।
स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, विस्फोट के बाद से अभी भी 13 लोग लापता हैं। विस्फोट स्थल पर वायु में कई तरह के प्रदूषक तत्व पाए गए, हालांकि उनकी मात्रा राष्ट्रीय मानक के अनुरूप पाई गई है।
विस्फोट स्थल पर जल की गुणवत्ता मापने के लिए स्थापित 17 स्टेशनों से सायनाइड पाए जाने की पुष्टि हुई है। इनमें से पांच स्टेशनों पर सायनाइड की मात्रा राष्ट्रीय मानक से अधिक पाई गई।
तिआनजिन के इस रसायन भंडारगृह में 12 अगस्त को भीषण विस्फोट हुआ था, जिसमें 160 लोगों की मौत हो गई। तिआनजिन का काफी बड़ा हिस्सा इस विस्फोट से प्रभावित हुआ है।
dharmpath.com dharmpath