लंदन, 4 सितम्बर (आईएएनएस)। मशहूर अभिनेता ऋषि कपूर शुक्रवार को 62 साल के हो गए हैं। उन्होंने यहां एक रेस्तरॉ में अपनी पत्नी नीतू और बेटे रणवीर के साथ जन्मदिन का जश्न मनाया।
ऋषि ने गुरुवार को ट्विटर पर अपने परिवार की एक तस्वीर भी पोस्ट की।
तीनों के साथ वाली तस्वीर का ऋषि ने शीर्षक दिया, “ली पेटिट मैसों की अपराह्न्, रणवीर जल्द आने के लिए शुक्रिया।”
नीतू ने भी इंस्ट्रग्राम पर वहीं तस्वीर शीर्षक के साथ साझा की : “रणवीर अपने पिता के जन्मदिन समारोह में शामिल हुए। उन्हें आशीर्वाद मिले”
रणवीर अपनी फिल्म ‘ऐ दिल मुश्किल’ की शूट के लिए लंदन में हैं।
इस बीच माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर प्रोसेनजित चटर्जी, दिव्या दत्ता और अनुराग कश्यप सहित बॉलीवुड के कई दिग्गजों ने उन्हें बधाई दी।
प्रोसेनजीत चटर्जी : हमारे हमेशा के पसंदीदा को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।
अनुराग कश्यप : हैप्पी बर्थडे सर।
दिव्या दत्ता : मेरे सबसे ज्यादा पसंदीदा और प्रिय को जन्मदिन की बधाई।
नील नितिन मुकेश : “यहां चिंटू अंकल के लिए मेरी शुभकामनाएं, जन्मदिन बहुत-बहुत मुबारक हो। भगवान का हमेशा आर्शीवाद रहे। बहुत-सा प्यार।”
सोफी चौधरी : “मेरे पसंदीदा को जन्मदिन मुबारक। मेरे शहर में आपका अच्छा दिन और आगे अच्छा साल रहे।”
dharmpath.com dharmpath