स्थानीय मीडिया रपटों के अनुसार कैरेबियाई द्वीप के देश डोमिनिक गणराज्य में तूफान एरिका के कारण अब तक 31 लोगों की मौत हो चुकी है तथा 20 अन्य नागरिक लापता हैं।
क्यूबा की समाचार एजेंसी प्रेंसा लैटिना द्वारा गुरुवार को प्रसारित रपट के अनुसार, बोल्ट ने यूट्यूब पर एक वीडियो जारी कर डोमिनिक गणराज्य के लिए अंतर्राष्ट्रीय मदद की गुहार लगाई। उन्होंने कहा कि डोमिनिक को हर तरह की मदद की जरूरत है।
बोल्ट के अलावा दुनियाभर की कई अन्य सरकारें, संगठन और व्यक्ति डोमिनिक के प्रति संवेदना व्यक्त की है।
डोमिनिका में गुरुवार और शुक्रवार को एरिका में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए राष्ट्रीय शोक दिवस घोषित किया गया है। पिछले सप्ताह डोमिनिक में एरिका के कारण हुए जलजमाव, भूस्खलन और नदियों में बाढ़ के कारण ये मौतें हुईं।
dharmpath.com dharmpath