‘हेट स्टोरी 3’ 4 दिसंबर को प्रदर्शित होगी

मुंबई, 4 सितम्बर (आईएएनएस)। फिल्म ‘हेट स्टोरी 3’ चार दिसंबर को प्रदर्शित होगी। यह लोकप्रिय फिल्म ‘हेट स्टोरी’ का तीसरा भाग है।

फिल्म में करण ग्रोवर, डेजी शाह, जरीन खान और शरमन जोशी जैसे सितारे हैं।

भूषण कुमार, टी-सीरीज द्वारा निर्मित फिल्म विशाल पंड्या द्वारा निर्देशित है।

फिल्म ‘हेट स्टोरी’ 2012 में प्रदर्शित हुई थी, जिसमें निखिल द्विवेदी, गुलशन देवैया और पाओली डैम प्रमुख भूमिकाओं में थे। इसके दूसरे भाग में सुशांत सिंह, सुरवीन चावला और जय भानुसाली थे। यह फिल्म पिछले साल सिनेमाघरों में प्रदर्शित हुई थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493