नई दिल्ली, 4 सितंबर (आईएएनएस)। अल्पसंख्यक मामलों की केंद्रीय मंत्री नजमा हेपतुल्ला ‘द पाथ ऑफ जरथुस्त्र’ फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग में उपस्थित हुईं।
यह फिल्म पारसी समुदाय और उनके धर्म जरथुस्ट्र पंथ पर आधारित है।
फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग का आयोजन गुरुवार को किया गया था।
ऊरवाजी ईरानी द्वारा निर्देशित फिल्म को सभी पीवीआर निर्देशक के रेयर के तहत प्रदर्शित किया गया। फिल्म का लक्ष्य पारसी समुदाय का एक प्रामाणिक चित्र प्रदर्शित करना है, क्योंकि इस समुदाय को अक्सर लोकप्रिय भारतीय फिल्मों और टेलीविजन धारावाहिकों में लकीर के फकीर और हास्यप्रद रूप में प्रस्तुत किया जाता रहा है।
भारत में पारसी समुदाय उनकी आबादी के कम होने के कारण एक नाजुक मोड़ पर है और भारतीय सरकार ने इस गिरावट को रोकने के लिए साल 2014 में ‘जियो पारसी योजना’ की शुरुआत की।
ईरानी ने अपने बयान में कहा, “मैं काफी सम्मानित महसूस कर रही हूं कि माननीय मंत्री डॉ. नजमा हेपतुल्ला इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। मुझे आशा है कि इस फिल्म को अन्य सरकारी अधिकारियों का भी समर्थन मिलेगा।”
फिल्म को मुंबई, पुणे और दिल्ली-एनसीआर तथा अहमदाबाद में सभी पीवीआर सिनेमाघरों में शुक्रवार को प्रदर्शित किया गया।
dharmpath.com dharmpath