‘तिथि’ के एशियन प्रीमियर में पहुंचे राणा, वेंकटेश

मुंबई, 1 नवंबर (आईएएनएस)। दक्षिण भारतीय सुपरस्टार डग्गूबाती वेंकटेश और राणा डग्गूबाती हैदराबाद से राम रेड्डी की कन्नड़ फिल्म ‘तिथि’ की स्क्रीनिंग में पहुंचे। 17वें जियो एमएएमआई मुंबई फिल्म उत्सव में इसका एशियन प्रीमियर हुआ था।

‘तिथि’ पूर्व में लोकार्नो फिल्म उत्सव में दो शीर्ष पुरस्कार जीत चुकी है। शनिवार शाम 17वें जियो एमएएमआई मुंबई फिल्मोत्सव में इसका एशियन प्रीमियर हुआ था।

वेंकटेश और राणा फिल्म की स्क्रीनिंश में शामिल होने खासतौर पर मुंबई आए थे।

राणा ने फिल्म की स्क्रीनिंग के बाद कहा, “यह एक बहुत ही मजेदार फिल्म है। यह एक ऐसी फिल्म है, जिसे हम हमेशा देखना चाहते हैं, लेकिन देख नहीं पाते। फिल्म के निर्माता बहुत ईमानदार हैं। फिल्म के पीछे अपने आप में एक महान कहानी है।”

वहीं, वेंकटेश ने फिल्म की तारीफ में कहा, “मुझे ‘तिथि’ बहुत अच्छी लगी। राम ने बरसी जैसे एक दिलचस्प विषय को लिया है और इसे एक बढ़िया नाटकीय कॉमेडी बना दिया है।”

‘तिथि’ एकमात्र ऐसी भारतीय फीचर फिल्म है, जिसे एमएएमआई की अंतर्राष्ट्रीय श्रेणी में चयनित किया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493