‘तिथि’ को 19वें शंघाई अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह में सर्वोच्च पुरस्कार

मुंबई, 18 जून (आईएएनएस)। फिल्मकार राम रेड्डी की ख्याति प्राप्त कन्नड़ फिल्म ‘तिथि’ को 19वें शंघाई अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह में सर्वोच्च पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। फिल्मकार का कहना है कि फिल्म के लिए चीनी दर्शकों से बेहद ‘उत्साहजनक’ प्रतिक्रिया मिली है।

‘तिथि’ को शंघाई में ‘एशिया न्यू टैलेंट अवॉर्ड्स’ में सर्वश्रेष्ठ फिल्म और सर्वश्रेष्ठ पटकथा लेखक का पुरस्कार मिला है।

रेड्डी ने एक बयान में कहा, “एशिया में भारत से बाहर शंघाई में पहली बार फिल्म का प्रदर्शन किया जा रहा है। मैं यह जानने के लिए उत्सुक था कि चीन और एशिया के विभिन्न हिस्सों के लोग फिल्म पर कैसी प्रतिक्रिया करते हैं। निर्णायक मंडल के सदस्य चीन, जापान और कोरिया से थे और उन्हें यह फिल्म बेहद पसंद आई। चीनी दर्शकों की प्रतिक्रिया भी बेहद उत्साहजनक रही।”

फिल्म के सह-लेखक एरे गौड़ा खुश हैं कि दुनियाभर में लोगों को यह फिल्म पसंद आई।

प्रताप रेड्डी और सनमिन पार्क द्वारा निर्मित फिल्म को पहले ही 12 अंतर्राष्ट्रीय और राष्ट्रीय फिल्म समारोहों में प्रदर्शित किया जा चुका है और फिल्म 13 पुरस्कार जीत चुकी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493