क्षेत्रीय प्रतिभूति नियामक ने रविवार को बताया कि तिब्बत की 12 सूचीबद्ध कंपनियों का 2015 के अंत तक कुल बाजार मूल्य 140.76 अरब युआन (21.4 अरब डॉलर) था, जो क्षेत्र के जीडीपी से लगभग 1.37 गुना अधिक है।
तिब्बत क्षेत्र की 11 कंपनियां शंघाई स्टॉक एक्सचेंज में सूचीबद्ध है, जबकि एक कंपनी हांगकांग शेयर बाजार में सूचीबद्ध है। ये कंपनियां खाद्य, पेय पदार्थो, पर्यटन, चिकित्सा, खनन एवं निर्माण क्षेत्र की हैं।
चीन प्रतिभूति नियामक आयोग ने पिछले साल मार्च में बहुपक्षीय शेयर बाजार के जरिए तिब्बत के कारोबर को बढ़ाने की प्रतिबद्धता जताई।
आयोग ने शंघाई और शेनझेन स्टॉक एक्सचेंजों में कारपोरेट बांड जारी करने में तिब्बत की कंपनियों की मदद करने का वादा किया है।
आयोग ने तिब्बत में निजी निवेश को भी प्रोत्साहित किया है और विशेष रूप से खेती एवं पशुपालन, तिब्बती चिकित्सीय क्षेत्र तथा हस्तशिल्प में निवेश को बढ़ावा दिया है।
तिब्बत की लगभग 33 अन्य कंपनियां शेयर बाजार में सूचीबद्ध होने की तैयारी कर रही हैं।
dharmpath.com dharmpath