पूर्वी गजनी प्रांत में रहने वाले पांच वर्षीय नन्हे मुर्तजा ने कहा, “मेरी सबसे बड़ी इच्छा है कि मैं एक दिन मेसी से मिलूं और उनसे सीखकर उन्हीं की तरह एक बड़ा फुटबॉल खिलाड़ी बनूं।”
मुर्तजा के घर में उसका कमरा मेसी के पोस्टरों से भरा हुआ है और वह रोज फुटबॉल खेलता है तथा अपने इलाके में वह मेसी-ए-कोचर (जूनियर मेसी) के नाम से लोकप्रिय है।
नन्हे मुर्तजा की फोटो इंटरनेट पर वायरल हो गई है। इंटरनेट उपयोगकर्ता इस जूनियर मेसी की कहानी से काफी प्रभावित हुए हैं।
मुर्तजा के परिवार की उसके लिए मैसी जैसी जर्सी खरीदने की हैसियत नहीं थी और इसीलिए, उसके बड़े भाई हुमायूं (15) ने उसके लिए मेसी के नाम की एक प्लास्टिक की जर्सी बनाई और इस फोटो को दो सप्ताह पहले फेसबुक पर डाला, जिसके बाद मेसी के प्रशंसक और अन्य इंटरनेट उपयोगकर्ता इससे काफी प्रभावित हुए।
dharmpath.com dharmpath