बीजिंग, 1 मई (आईएएनएस)। नेपाल में आए 7.9 तीव्रता के विनाशकारी भूकंप के छह दिन बाद शुक्रवार सुबह तिब्बत और नेपाल राजमार्ग से मलबा साफ कर दिया गया।
समाचार एजेंसी ‘सिन्हुआ’ ने पुलिस सूत्रों के हवाले से बताया कि भूस्खलन के कारण जमा हुए मलबे को झाम कस्बा और झाम दर्रे के बीच चीन-नेपाल राजमार्ग क्षेत्र से हटा दिया गया।
नेपाल में भूकंप से मरने वालों की संख्या 6,000 का आकंड़ा पार कर गई है। पड़ोसी देश तिब्बत में भूकंप ने 25 लोगों की जान ले ली। इसमें दो महत्वपूर्ण सीमावर्ती कस्बे तबाह हो गए और भूस्खलन और हिमस्खलन की वजह से सड़कें अवरुद्ध हो गईं।
तिब्बत में नायलम प्रांत और झाम कस्बे के बीच गुरुवार को राजमार्ग पर वाहनों का आवागमन बहाल कर दिया गया। इससे भूकंप बाद के झटकों और भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों से लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने में मदद मिली।
चीन-नेपाल राजमार्ग तिब्बत के ल्हासा और नेपाल की राजधानी काठमांडू को जोड़ता है। इसका निर्माण 1965 में किया गया था।
dharmpath.com dharmpath