रायपुर, 1 मई (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल के तहत राजधानी में पदस्थ एक आईएएस अधिकारी को जगदलपुर तबादला कर दिया है, जबकि एक अन्य को उसका अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
नया रायपुर स्थित महानदी भवन से जारी आदेश के अनुसार, 2002 बैच के आईएएस अधिकारी दिलीप कुमार वासनीकर को संचालक, महिला एवं बाल विकास के पद से हटाकर आयुक्त, बस्तर संभाग, जगदलपुर के पद पर पदस्थ किया गया है। उनके स्थान पर 2003 बैच के आईएएस अधिकारी अविनाश चंपावत, पंजीयक, सहकारी संस्थाएं एवं संयुक्त सचिव वाणिज्यिक कर विभाग को संचालक, महिला एवं बाल विकास का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
dharmpath.com dharmpath