तिरंगे के रंग में रंगा बुर्ज खलीफा

दुबई, 25 जनवरी (आईएएनएस)। दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा भारत के गणतंत्र दिवस की पूर्वसंध्या पर बुधवार को तिरंगे के रंग में रंगा नजर आया।

खलीज टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, बुर्ज खलीफा दो दिनों तक तिरंगे के रंग में रंगा दिखाई देगा।

इसके अलावा, दुबई में भारतीय वाणिज्य दूवावास में काउंसल जनरल अनुराग भूषण तिरंगा फहराएंगे, जिसके बाद ओउद मेठा स्थित इंडियन हाई स्कूल मैदान में तिरंगा फहराया जाएगा।

स्कूल में झंडोत्तोलन के अलावा, छात्रों द्वारा एक मार्च पास्ट का आयोजन किया जाएगा। शाम में, ‘आज की शाम, देश के नाम’ नामक सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया जाएगा, जिसमें छात्र विभिन्न तरह के लोक नृत्य का प्रदर्शन और अन्य गतिविधियां करेंगे।

अबुधाबी के राजकुमार मोहम्मद बिन जायेद को गुरुवार को भारत के गणतंत्र दिवस समारोह का मुख्य अतिथि बनाया गया है, जिसके बाद बुर्ज खलीफा का यह नया रूप सामने आया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493