पवार, जोशी, संगमा को पद्म विभूषण

नई दिल्ली, 25 जनवरी (आईएएनएस)। देश के 68वें गणतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर बुधवार को देश के दूसरे सबसे प्रतिष्ठित नागरिक सम्मान पद्म पुरस्कारों की घोषणा कर दी गई।

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने कुल 89 व्यक्तियों को पद्म पुरस्कार दिए जाने की घोषणा की। इनमें सात लोगों को पद्म विभूषण, सात व्यक्तियों को पद्म भूषण और 75 व्यक्तियों को पद्मश्री के लिए चुना गया है।

इस साल देश के दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म विभूषण के लिए सात हस्तियों को चुना गया है, जिनमें सुंदरलाल पटवा और पी. ए. संगमा को मरणोपरांत सम्मानित किया जाएगा।

पद्म विभूषण के लिए नामित अन्य हस्तियों में वरिष्ठ राजनीतिक शरद पवार, मुरली मनोहर जोशी, प्रख्यात गायक येशुदास, धर्मगुरु सद्गुरु जग्गी वासुदेव और अंतरिक्ष विज्ञानी यू. आर. राव शामिल हैं।

इस बार कुल 19 महिलाओं को पद्म पुरस्कारों के लिए चयनित किया गया है।

पद्म भूषण के लिए मोहनवीणा वादक विश्व मोहन भट्ट, लेखक और शिक्षाशास्त्री देवी प्रसाद द्विवेदी, तेहेमोटन उद्वादिया, रत्न सुंदर महाराज, स्वामी निरंजनानंद सरस्वती, थाईलैंड की राजकुमारी महाचक्री सिरिंधोर्ण और दिवंगत चो रामास्वामी का चयन किया गया है।

पद्मश्री के लिए घोषित 75 व्यक्तियों में गायक कैलाश खेर और अनुराधा पौडवाल, खेल जगत से विराट कोहली, पी. आर. श्रीजेश, दीपा कर्माकर, दीपा मलिक, साक्षी मलिक, मरियप्पन थंगावेलू और जाने-माने शेफ संजीव कपूर शामिल हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493