नई दिल्ली, 25 जनवरी (आईएएनएस)। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जान से मारने की धमकी मिली है। यह धमकी उनके आधिकारिक ई-मेल आईडी पर बुधवार को भेजी गई है।
नई दिल्ली, 25 जनवरी (आईएएनएस)। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जान से मारने की धमकी मिली है। यह धमकी उनके आधिकारिक ई-मेल आईडी पर बुधवार को भेजी गई है।
सूत्रों ने कहा कि धमकी भरे दो मेल हैं और सरकार ने दोनों मेल दिल्ली पुलिस को भेज दिए हैं और उनसे कार्रवाई का आग्रह किया गया है।
दिल्ली के गृहसचिव एस.एन. सहाय ने कहा कि केजरीवाल के आधिकारिक ई-मेल आईडी पर एक धमकी भरा अनाम मेल प्राप्त हुआ, और उन्होंने इस बारे में पुलिस आयुक्त आलोक वर्मा को सूचित कर दिया है और उनसे इस पर कार्रवाई का आग्रह किया है।
dharmpath.com dharmpath