तिरस्कार, नफरत हमें जिंदा और सार्थक बनाए रखते हैं : अमिताभ

मुंबई, 15 अप्रैल (आईएएनएस)। मेगास्टार अमिताभ बच्चन का मानना है कि उनसे नफरत और दुर्व्यवहार करने वाले लोग उनके जीवन में काफी महत्वपूर्ण हैं, क्योंकि इनके कारण ही वह जीवित और सार्थक रहते हैं।

अमिताभ ने गुरुवार रात अपने एक संदेश में कहा, “दुर्व्यवहार, नफरत और तिरस्कार ही हमें जिंदा और सार्थक बनाए रखते हैं। अगर हम ही नहीं होंगे, तो तिरस्कार नहीं होगा।”

बॉलीवुड के 73 वर्षीय अभिनेता ने कहा, “कोई भी आपको अच्छा या पसंद करने के बारे में बताने के लिए आपके घर नहीं आएगा। ऐसा करने वालों और ऐसा न करने वालों को शुभकामनाएं।”

अमिताभ का कहना है कि जो भी आपके खिलाफ खड़ा है उसे भी प्रेरित करना चाहिए।

उन्होंने कहा, “आपसे नफरत करने वालों को प्रेरित करना चाहिए। उनके प्रोत्साहन को भड़काना जरूरी है, इससे इंसान को अकेले खड़े रहने और जीतने के लिए ताकत मिलती है।”

अमिताभ को आगामी फिल्म ‘टीई3एन’ में देखा जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493