रूस का आदर करने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति के साथ सहयोग : पुतिन

देश के लोगों के साथ सालाना लाइव प्रश्नोत्तर सत्र में यह पूछे जाने पर कि अमेरिकी राष्ट्रपति के रूप में हिलेरी क्लिंटन या डोनाल्ड ट्रंप में से रूस के लिए कौन ज्यादा खराब साबित होगा, पुतिन ने कहा, “यदि वे हमसे आदरपूर्वक बातचीत करते हैं और हमारी ही तरह लचीला रुख दिखाते हैं तो हम हर मुद्दे का ऐसा समाधान पा लेंगे, जिससे दोनों देश संतुष्ट होंगे।”

पुतिन ने कहा कि बदतर के बजाए यह तय करना ज्यादा जरूरी है कि हमारे लिए कौन बेहतर होगा।

उन्होंने कहा कि दूसरों का आदर दिए बिना ताकत, तानाशाही व साम्राज्यवादी महत्वाकांक्षा से लोकतांत्रिक अंतर्राष्ट्रीय संबंध बनाना असंभव है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493