तिहाड़ जेल में कैदी की मौत

नई दिल्ली, 22 अक्टूबर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के जनकपुरी इलाके में स्थित तिहाड़ जेल में कथित तौर पर बीमारी के कारण एक कैदी की मौत हो गई।

अधिकारियों ने शनिवार को कहा कि सिराजुद्दीन (37) का गुरुवार को निधन हुआ। उसके खिलाफ पूर्वी दिल्ली के वेलकम पुलिस थाने में हत्या का मामला दर्ज है और वह 2009 के बाद से जेल में बंद है।

तिहाड़ जेल के डीआईजी मुकेश प्रसाद ने आईएएनएस को बताया,”गुरुवार दोपहर 12.00 बजे के आसपास उसकी मौत हो गई। वह मधुमेह के साथ दिल का मरीज भी था।”

उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की मजिस्ट्रेट जांच शुरू कर दी गई है।

अधिकारी के मुताबिक, सिराजुद्दीन का लंबे समय से इलाज चल रहा था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493