पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंर्पक अधिकारी संजय यादव ने बताया कि रेल प्रयाासन 15025/15026 मऊ-आनंद विहार-मऊ एक्सप्रेस व 15057/15058 गोरखपुर-आनंद विहार-गोरखपुर एक्सप्रेस में वातानुकूलित तृतीय श्रेणी का एक अतिरिक्त कोच लगाएगा। इसके साथ ही 15107/15108 छपरा-मथुरा जंक्शन-छपरा (त्रैसाप्ताहिक) एक्सप्रेस में शयनयान श्रेणी का एक अतिरिक्त कोच स्थायी रूप से लगाने का निर्णय लिया है।
इस निर्णय के तहत 15025 मऊ जंक्शन-आनंद विहार एक्सप्रेस में मऊ जंक्शन से 28 मई से वातानुकूलित तृतीय श्रेणी का एक अतिरिक्त कोच स्थायी रूप से लगाया जाएगा। 15026 आनंद विहार-मऊ जंक्शन एक्सप्रेस में आनंद विहार से 26 मई से वातानुकूलित तृतीय श्रेणी का एक अतिरिक्त कोच स्थायी रूप से लगाया जाएगा।
इसके साथ ही 15057 गोरखपुर-आनंद विहार एक्सप्रेस में गोरखपुर से 25 मई से वातानुकूलित तृतीय श्रेणी का एक अतिरिक्त कोच स्थायी रूप से लगाया जाएगा। 15058 आनंद विहार-गोरखपुर एक्सप्रेस में आनंद विहार से 31 मई, से वातानुकूलित तृतीय श्रेणी का एक अतिरिक्त कोच स्थायी रूप से लगाया जाएगा।
साथ ही 15107 छपरा-मथुरा जंक्शन एक्सप्रेस में छपरा से 26 मई से शयनयान श्रेणी का एक अतिरिक्त कोच और 15108 मथुरा जंक्शन-छपरा एक्सप्रेस में मथुरा जंक्शन से 26 मई से शयनयान श्रेणी का एक अतिरिक्त कोच स्थायी रूप से लगाया जाएगा।
dharmpath.com dharmpath